गड्ढे में डूबने से चार मासूम भाई-बहनों की मौत: घर के पास खेत में खेल रहे थे बच्चे; बारिश के कारण भर गया था पानी
गड्ढे में डूबने से चार मासूम भाई-बहनों की मौत: घर के पास खेत में खेल रहे थे बच्चे; बारिश के कारण भर गया था पानी
*पोकरण*
जैसलमेर में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से चार भाई-बहनों की मौत हो गई। बच्चे घर के नजदीक खेत में खोदे गए गड्ढे के पास खेल रहे थे। इसी दौरान वे गड्ढे में गिर गए और डूब गए। हादसा पोकरण के नई मंगोलाई गांव में शाम करीब 7 बजे हुआ।
जानकारी के अनुसार- परिजनों ने किसी काम के लिए खेत से मिट्टी निकाली थी। इससे वहां करीब 10 फीट चौड़ा और 5 फीट गहरा गड्ढा हो गया था। इस बीच बारिश आने से गड्ढे में पानी भर गया था।
पोकरण SHO छत्तर सिंह ने बताया- नई मंगोलाई निवासी हुजूर खां के बेटे अहमद (12), मोहम्मद (3) और बेटी रिजवाना (10) व शहनाज (8) की मौत हुई है।
चार बच्चों की मौत के बाद अस्पताल में रो पड़े परिजन।
खेलते-खेलते गड्ढे में गिर गए बच्चे
SHO छत्तर सिंह ने बताया- चारों बच्चे घर के नजदीक खेत में खोदे गए गड्ढे के पास खेल रहे थे। गड्ढे में बारिश का पानी भरा हुआ था। इसी दौरान चारों पानी में डूब गए। जब बच्चे नहीं दिखे तो परिजनों और ग्रामीणों ने तलाश शुरू की।
इसी दौरान गड्ढे पर नजर गई तो उन्हें उसके अंदर बच्चे दिखाई दिए। परिजन और ग्रामीणों ने चारों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक चारों की मौत हो चुकी थी। परिजन चारों को पोकरण जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
घटना की सूचना मिलते ही ASP प्रवीण कुमार और SDM लाखा राम भी पहुंचे। पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी ली। पुलिस की कार्रवाई के बाद परिजन पोस्टमॉर्टम करवाए बिना शव घर ले गए
बच्चों के पिता हुजूर खां खेती और पशुपालन करते हैं। हुजूर खां के पांच बच्चे थे। अब केवल डेढ़ साल का बेटा बचा है
You may also like: कोई नशा बेचता नजर आए तो पुलिस के वाट्सएप नंबर 9520414947 पर दर्ज कराएं शिकायत- एडीएम सिटी
Leave a Reply
Please log in to comment on this post.